हरियाली त्योहार पर किसान कांग्रेस ने दी अन्नदाताओं को शुभकामनाएँ
बतौली/सरगुजा : हरियाली त्योहार के अवसर पर ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी बतौली की ओर से क्षेत्र के सभी अन्नदाताओं, मेहनतकश किसानों एवं किसान भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुधेश्वर यादव ने कहा कि हरियाली त्योहार हमारी कृषि संस्कृति, प्रकृति और किसानों की मेहनत का पर्व है। किसान अपने पसीने और परिश्रम से खेतों में हरियाली लाकर पूरे समाज के लिए अन्न पैदा करता है। किसानों की मेहनत से ही गांवों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
उन्होंने कामना की कि इस वर्ष क्षेत्र के खेत-खलिहान हरियाली से भरें, फसलें लहलहाएँ और किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले। साथ ही प्रत्येक किसान परिवार के घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आए।
किसान कांग्रेस कमेटी ने कहा कि हरियाली त्योहार के अवसर पर किसानों के सम्मान, कृषि के संरक्षण और प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लेना हम सभी की जिम्मेदारी है।
रिपोर्टर : रिंकु सोनी
No Previous Comments found.