राशन में कटौती के आरोप से गरमाया झरगांवा, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश

सरगुजा - विकासखंड बतौली की ग्राम पंचायत झरगांवा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। ग्रामीणों ने निर्धारित मात्रा से कम चावल दिए जाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार 35 किलो चावल के स्थान पर एक हितग्राही के राशन की पास की दुकान में दोबारा तौल कराई गई, जहां इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर 31 किलो 700 ग्राम वजन दिखाई देने का दावा किया गया। इसके बाद कई ग्रामीणों ने अपने-अपने चावल की दोबारा तौल कराई और कम मात्रा मिलने का आरोप लगाते हुए उचित मूल्य दुकान पहुंचकर विरोध किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से राशन की मात्रा को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका यह भी दावा है कि कुछ हितग्राहियों को पूरा वजन दिया जाता है, जबकि तौल की जानकारी कम रखने वाले हितग्राहियों को कथित रूप से कम चावल देकर भेज दिया जाता है। ग्रामीणों ने दुकान के स्टॉक, वितरण रजिस्टर और तौल कांटे की जांच कराने की मांग की है। झरगांवा पंचायत में करीब लगभग 500 हितग्राहियों को संबंधित समूह के माध्यम से राशन वितरण किए जाने की जानकारी ह
मामले में सरगुजा कलेक्टर ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा“जांच के लिए निर्देशित किया गया है।” वहीं खाद्य विभाग बतौली की अधिकारी श्रीमती श्वेता रानी कुजूर ने कहा—ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत मेरे पास भी आई है। मैं जाकर जांच करूंगी। अगर यह जानबूझकर किया गया होगा तो इसमें कार्रवाई की जाएगी।”

अब जांच में 35 किलो के मुकाबले 31 किलो 700 ग्राम वजन के दावे, तौल व्यवस्था और राशन वितरण रिकॉर्ड की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है।

रिपोर्टर  - रिंकु सोनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.