नेत्रहीन विद्यालय में मनाया गया मंत्री केदार कश्यप का जन्मदिन, बच्चों को बांटे गए फल एवं मिठाई
बतौली : छत्तीसगढ़ शासन के वन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप का जन्मदिन बुधवार को बतौली विकासखंड अंतर्गत नेत्रहीन विद्यालय कुंकुरी कलां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता नवीन गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नेत्रहीन बच्चों के साथ केक काटकर मंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। विद्यालय के बच्चों ने बधाई गीत प्रस्तुत कर मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय के समस्त बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया । कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मंत्री केदार कश्यप के राजनीतिक जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। नवीन गुप्ता ने कहा कि मंत्री कश्यप का जीवन गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है तथा वे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
रिपोर्टर : रिंकु सोनी

No Previous Comments found.