जुलाई के महीने में 142 इंच बारिश दर्ज; पिछले 20 वर्षों के सभी रिकॉर्ड टूटे
सतारा : महाराष्ट्र का प्रमुख पर्यटन स्थल और बारिश का मायका माने जाने वाले महाबलेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में इस साल जुलाई के महीने में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है. प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर सह्याद्री की पर्वत श्रृंखलाओं में बसे महाबलेश्वर में जुलाई के दौरान बारिश ने तूफानी पारी खेलते हुए 142 इंच (3607 मिमी से अधिक) बारिश दर्ज की है। इसके चलते पिछले 20 वर्षों के बारिश के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए हैं.
रिकॉर्डतोड़ बारिश:- बारिश दर्ज: 30 जुलाई तक कुल बारिश 153.835 इंच दर्ज की गई है, जिसमें से केवल जुलाई के महीने में 142 इंच से अधिक बारिश हुई है.
- 20 वर्षों में सर्वोच्च रिकॉर्ड: पिछले दो दशकों में जुलाई महीने में हुई अब तक की सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड.
- झरने और जलाशय ओवरफ्लो: प्रसिद्ध वेन्ना लेक लबालब भर गया है और आसपास के झरने उफान पर हैं।
- धुंआधार बारिश के कारण घाट क्षेत्रों में कई जगहों पर भूस्खलन और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं.
- 24 घंटे में 20 इंच से अधिक बारिश: जुलाई की शुरुआत से ही महाबलेश्वर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी था. इसी दौरान एक ही दिन में 513 मिमी यानी पूरे 20 इंच बारिश होने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पूरा महाबलेश्वर तालुका जलमग्न हो गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आने वाली तीव्र नमी वाली हवाओं और सह्याद्री की अनुकूल भौगोलिक संरचना के कारण इस साल पश्चिमी घाट में बारिश का ऐसा अभूतपूर्व जोर देखने को मिल रहा है.
रिपोर्टर : : शानपरवेज डांगे
No Previous Comments found.