महाबलेश्वर–तापोला मार्ग फिर धंसा, भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक

महाराष्ट्र \ सतारा : महाबलेश्वर–तापोला मुख्य मार्ग पर फलने वस्ती के पास धंसा हुआ रास्ता एक बार फिर से धंसने के कारण यातायात के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियाती उपाय के तौर पर सभी भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है और केवल छोटे चार पहिया वाहनों को अत्यधिक सावधानी के साथ जाने दिया जा रहा है.

इस मार्ग से यात्रा करने वाले नागरिक कोई भी जोखिम न उठाएं. विशेष रूप से बारिश के मद्देनजर सड़क की स्थिति अत्यंत नाजुक है और कोई भी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है. नागरिकों को प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए.

संबंधित विभाग के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि वे इस सड़क की तत्काल स्थायी मरम्मत कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें. लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाली कोई भी लापरवाही या देरी अस्वीकार्य है.

रिपोर्टर : शानपरवेज डांगे  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.