प्रधानाचार्य से बदसलूकी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लामबंद हुआ शिक्षक संघ; DM, SP और DIOS को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर - राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बौरव्यास के प्रधानाचार्य  अवध राज कन्नौजिया के साथ प्रबंध तंत्र द्वारा किए गए दुर्व्यवहार, जबरन इस्तीफे के दबाव और वित्तीय अनियमितताओं के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस प्रकरण को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रबंध तंत्र पर गंभीर आरोप:

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बताया कि कॉलेज के प्रबंध तंत्र द्वारा प्रधानाचार्य के सम्मान को ठेस पहुँचाई जा रही है और उन पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही विद्यालय में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच की भी मांग की गई है। संघ का कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

आंदोलन की दी चेतावनी:

पदाधिकारियों ने दो-टूक कहा कि यदि अविलंब प्रधानाचार्य को न्याय नहीं मिला और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जनपद स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ने को विवश होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरिजानंद यादव, कोषाध्यक्ष पुनीत कुमार त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी विजय यादव, जितेंद्र कुमार, विंध्याचल सिंह, पीड़ित प्रधानाचार्य अवधराज कन्नौजिया, धर्मेंद्र कुमार, शिवजीत कुशवाहा और राकेश कुमार सहित कई शिक्षक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.