आदिवासी गौरव दिवस मनाएगा - राम कृष्ण कोल जीना है,तो मरना सीखो हक के खातिर लड़ना सीखो

सतना - जिले से जय आदिवासी युवा शक्ति(जयस)ने अमर शहीद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी 150वीं जन्मोत्सव जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया हैं,राम कृष्ण कोल जयस संभागीय अध्यक्ष रीवा ने बताया की जयस के तत्वाधान में जिला सतना व मैहर में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक उलगुलान संकल्प साईकिल यात्रा के माध्यम से क्रांतिकारी पुरखों को जन-जन तक पहुँचाने व आदिवासी समाज की समस्याओं को जानकर उनके समाधान के लिए,सरकार व जिला प्रशासन से माँग की हैं,15 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय में उलगुलान आंदोलन होनें जा रहा हैं,व मान.राज्यपाल महोदय जी के नाम जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जायेगा,जयस ने समस्त जिलावासियों को इस जयंती व हक-अधिकार की लड़ाई में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया हैं,उपस्थित रहे- युवा नेता रवि कुमार कोल जयस जिला अध्यक्ष मैहर,विनीत रावत जयस जिलाध्यक्ष सतना,पृथ्वीराज रावत जयस जिलाउपाध्यक्ष,विवेक रावत जयस जिलाकोषाध्यक्ष,रितेश रावत पूर्व.जयस जिला मीडिया प्रभारी,लकी रावत जयस जिला सचिव,सुनील रावत सह. संयोजक,हितेश रावत जिला महासचिव,अमरजीत जयस ब्लॉक सचिव नागौद,पुष्पेंद्र रावत यू टूबर,शिवम रावत जयस सदस्य,मिथुन रावत जयस सदस्य,सचिन जयस सदस्य,

संवाददाता - मुनेन्द्र कोल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.