मर्यादपुर चौकी प्रभारी ने की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
रामनगर - मर्यादपुर चौकी प्रभारी ने की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 08 पेटी देशी/अंग्रेजी शराब एवम 255शीशी नशीली कफ सिरप सहित 01 आरोपी गिरफ्तार, पति पत्नी चला रहे थे नशे का कारोबार, एक आरोपी मौके से फरार, एसडीओपी ख्याति मिश्रा के निर्देश पर चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल ने स्टाप के साथ की छापेमार कार्यवाही। आरोपी प्रीतकाली बैश पति राजेन्द्र बैश उम्र 29 वर्ष निवासी कंदवारी के कब्जे से 8 पेटी देशी/अंग्रेजी शराब एवं 255 सीसी कफ सिरप जप्त किया गया है। प्रकरण का मुख्य आरोपी राजेन्द्र बैश पिता रामलखन बैश उम्र 35 वर्ष निवासी कंदवारी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
रिपोर्टर : शिवम गुप्ता

No Previous Comments found.