ट्रक की टक्कर से 200 मीटर तक घिसटी कार, बड़ा हादसा टला

सतना - मैहर नेशनल हाईवे-30 पर सतना बाइपास के पास मैहर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक चलती कार को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे कार करीब 100 से 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर MP21 ZD 2516 है, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर MP ZR 4091 बताया जा रहा है। यह ट्रक कथित रूप से UltraTech Cement प्लांट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कार में सवार बिनेंद्र पटेल अपने परिवार के साथ अमरपाटन से कटनी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था, लेकिन सौभाग्य से कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

रिपोर्टर - शिवम् गुप्ता 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.