32 करोड़ का बस स्टैंड बना “शोपीस”, सिस्टम पूरी तरह फेल!
सतना : 32 करोड़ का बस स्टैंड बना “शोपीस”, सिस्टम पूरी तरह फेल! शहर में जनता के पैसे से बना नया बस स्टैंड आज भी वीरान पड़ा है, और बसें अब भी पुराने बस स्टैंड पर ही खड़ी हो रही हैं।
एमपी 19P 1391 और एमपी 19P 1395 जैसी बसें खुलेआम स्टेशन के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं, जिससे साफ है कि नियमों की किस कदर अनदेखी हो रही है।
कलेक्टर और आरटीओ के आदेश सिर्फ कागज़ों तक सीमित—जमीन पर खुली धज्जियां!जब सरकारी गाड़ियां ही नियमों का पालन नहीं कर रहीं, तो प्राइवेट वालों से क्या उम्मीद? प्रशासन की कार्रवाई भी महज खानापूर्ति—₹500 का चालान काटकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है।
सवाल सीधा है—आखिर बसें नए बस स्टैंड पर क्यों नहीं शिफ्ट हो रहीं?और ये नजारा स्टेशन के बाहर का है, जहां अव्यवस्था साफ दिखाई दे रही है। जवाब कौन देगा—कलेक्टर साहब या आरटीओ?
रिपोर्टर : शिवम् गुप्ता


No Previous Comments found.