कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
सतना : कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह ने विभागीय कार्यों और लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित प्रकरणों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समय-सीमा में निराकरण योग्य मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।
समीक्षा बैठक में राजस्व, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से कहा गया कि लंबित मामलों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा जनहित से जुड़े प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों और आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग कर शासन को समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
बैठक में एसडीएम श्री एलआर जांगड़े, श्री सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी।
रिपोर्टर : सूर्य प्रकाश

No Previous Comments found.