एनडीपीएस एक्ट के मामले में 8 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

सतना : पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री हंसराज सिंह (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री प्रेमलाल कुर्वे तथा एसडीओपी नागौद श्री रघु केशरी के मार्गदर्शन में थाना कोठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी कोठी निरीक्षक संतोष तिवारी के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पिछले 8 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 सितंबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि सोनौर चौराहे के पास वाहन क्रमांक MH-01-YA-0371 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना कर फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 1110 नग प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालक एवं उसके साथी के विरुद्ध अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।
लगातार प्रयासों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनांक 09 मई 2026 को मामले के फरार आरोपी सतीश त्रिपाठी पिता बृजेश कुमार त्रिपाठी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डोमहाई थाना सभापुर जिला सतना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
सतीश त्रिपाठी पिता बृजेश कुमार त्रिपाठी
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – ग्राम डोमहाई, थाना सभापुर, जिला सतना (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोठी निरीक्षक संतोष तिवारी, उप निरीक्षक अजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजबहादुर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अश्वनीधर द्विवेदी, प्रधान आरक्षक प्रमोद तिवारी, असलेंद्र सिंह तथा आरक्षक रिकूं जाटव की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : सूर्य प्रकाश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.