जनसुनवाई में गूंजी गांव और शहर की समस्याएं; शैलेंद्र सिंह ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
सतना - कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में मुख्य रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, आवास योजना, पेंशन, सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को प्रशासन के समक्ष रखा। कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह ने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जनसुनवाई के दौरान कई आवेदकों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत भी दर्ज कराई। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों से तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। प्रशासन द्वारा मौके पर ही कई मामलों का निराकरण भी किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संदीप परस्ते ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
रिपोर्टर - सूर्य प्रकाश

No Previous Comments found.