"कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश"
सतना : मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने बुधवार वह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाया। बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
कलेक्टर ने जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, एसडीएम अमरपाटन डॉ आरती सिंह, एसडीएम रामनगर श्री शिव प्रकाश मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल, सीएमओ श्रीमती सुषमा मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी श्री राजेंद्र बांगरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें
रिपोर्टर : सूर्य प्रकाश सिंह


No Previous Comments found.