गंगा दशहरा पर “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के तहत जिले भर में कार्यक्रम आयोजित

सतना - मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” अंतर्गत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रामपुर बघेलान विकासखंड के ग्राम बेला स्थित तालाब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है और समाज की सहभागिता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री सुभाष मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं तथा लोगों को जल बचाने के लिए जागरूक किया गया।

रिपोर्टर - सूर्य प्रकाश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.