हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सड़क किनारे एक वन्यप्राणी चीतल नर मृत अवस्था में पड़ा मिला

सतना : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सड़क किनारे एक वन्यप्राणी चीतल नर मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना के आधार पर वन स्टाफ मौके पर पहुंचा। देखा कि एक वन्यप्राणी चीतल नर को दस बारह कुत्तों द्वारा काटकर घायल करने एवं गले में दांत के घाव एवं पिछले पुट्ठे में घाव के कारण मृत हो गया है। वन्यप्राणी को अपने कब्जे में लेकर नागौद परिक्षेत्र कैम्पस लाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी नागौद द्वारा वन्यप्राणी चीतल का पोस्ट मार्टम उपरांत परिक्षेत्र कैम्पस नागौद में दाह संस्कार कर दिया गया। उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्राधिकारी श्री नितेश गंगेले, श्री रमाशंकर त्रिपाठी वनपाल परिक्षेत्र सहायक सुरदहा, श्री वीरेश सिंह परिहार वनरक्षक बीटगार्ड रहिकवारा एवं अन्य वन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

रिपोर्टर : सूर्या 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.