सतना में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, जेसीबी और हाइवा जब्त

सतना : सतना जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उचेहरा एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने रामपथ गमन मार्ग पर गोवराव खुर्द और कुंदहरी कला के बीच छापेमारी कर अवैध उत्खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और एक हाइवा वाहन को मौके से जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर उचेहरा थाने में खड़ा करा दिया गया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सवाल यह भी है कि आखिर इतने समय से अवैध खनन किसके संरक्षण में चल रहा था? क्या इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन पर प्रभावी रोक लग पाएगी, या फिर कुछ दिनों बाद यह कारोबार दोबारा शुरू हो जाएगा? फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टर – प्रशांत उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.