मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान।
सतना - जिला पुलिस बल सतना के निर्देशन में आज मझगवां थाना पुलिस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में आम नागरिकों और मरीजों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान प्रधान आरक्षक ब्रम्हदत्त शुक्ला, दयाराम बैगा, आ. रविकांत यादव, सूर्यदेव सूर्यवंशी, महंत सिंह सहित पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को एकत्र कर साइबर अपराधों से बचने के तौर-तरीके सिखाए, कार्यक्रम में विशेष रूप से एक सूचनात्मक बैनर प्रदर्शित किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए जरूरी साइबर सुरक्षा संबंधी उपायों और डिजिटल स्पेस में सुरक्षित रहने के नियमों को प्रमुखता से दर्शाया गया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए पंपलेट और प्रचार सामग्री वितरित की और समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या व्यक्तिगत डेटा साझा न करें। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और पुलिस बल के सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर - सूर्या
No Previous Comments found.