जबलपुर के निर्देशन में अंतर्जिलीय शातिर वाहन चोर पुलिस गिरफ्त में, लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद
सतना - फरियादी आकाश चौधरी निवासी बगहा ने मालगोदाम ऑफिस के सामने से अपनी मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, काले रंग की, रजिस्ट्रेशन नंबर MP 19 ZD 4967) को एक अज्ञात लड़के द्वारा जबरदस्ती छीनकर भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर चौकी सतना में अपराध क्रमांक 097/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी द्वारा गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे कॉलोनी सतना से घेराबंदी कर शातिर आरोपी मनीष मिश्रा पिता राम मूर्ति मिश्रा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चौधरी थाना सिंहपुर जिला सतना को दबोचा और उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल (कीमती करीब ₹ 1,10,000/-) बरामद की। गिरफ्तार आरोपी मनीष मिश्रा एक शातिर और आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
रिपोर्टर - सूर्या
No Previous Comments found.