सतना महापौर योगेश ताम्रकार से भाजपा समर्थक मंच व मानवाधिकार संरक्षण संगठन की सौजन्य भेंट, जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा

सतना : सतना के यशस्वी महापौर श्री योगेश ताम्रकार जी से उनके निवास पर श्रीमती उषा गुप्ता जी भोपाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा समर्थक मंच) एवं श्री प्रदीप गुप्ता सतना (जिलाध्यक्ष मानवाधिकार संरक्षण संगठन, प्रदेश मंत्री भाजपा समर्थक मंच) द्वारा भेंट वार्ता की गई। जिसमें  श्रीमती उषा गुप्ता जी द्वारा भाजपा समर्थक मंच के कार्यों एवं आगामी कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसपर माननीय महापौर महोदय से आपसी सहयोग बढ़ाने की सहमति प्राप्त हुई। माननीय महापौर जी को प्रदीप गुप्ता द्वारा मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के सेवाकार्यों-दायित्वों की जानकारी साझा की गई जिसमें मानवाधिकार संरक्षण संगठन के विकास हेतु सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन प्राप्त हुआ है। महापौर जी को शहर की खुदी सड़कों, गड्ढों की मरम्मत और नाली-नालों की साफसफाई  हेतु ध्यानाकर्षण कराया गया जिसे यथासम्भव शीघ्र कराये जाने का आश्वासन प्राप्त हुआ।महापौर जी को सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना के पोस्ट मार्टम हॉउस के पास की घनघोर गंदगी व असहनीय बदबू के कारण मृतक के परिजनो को पोस्ट मार्टम के दौरान होने होने वाली असुविधा एवं आसपास रहने वाले लोगों को लगातार होने वाली बीमारियों आदि समस्या की जानकारी प्रदीप गुप्ता द्वारा महापौर जी को प्रदान की गई जिसे अविलंब निराकरण कराये जाने का आश्वासन प्राप्त हुआ है।

रिपोर्टर : शिवम गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.