सतना भाजपा कार्यालय में संगठन विस्तार और सामाजिक भागीदारी पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
सतना : आज भारतीय जनता पार्टी सतना के जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पांडे जी से भाजपा कार्यालय सतना में श्रीमती उषा गुप्ता जी भोपाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा समर्थक मंच एवं संपर्क टोली प्रमुख राष्ट्रोदय संगठन आरएसएस ) एवं श्री प्रदीप गुप्ता सतना (जिलाध्यक्ष मानवाधिकार संरक्षण संगठन, प्रदेश मंत्री भाजपा समर्थक मंच) द्वारा भेंट वार्ता की गई। जिसमें श्रीमती उषा गुप्ता जी द्वारा भाजपा समर्थक मंच के कार्यों एवं आगामी कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी जिलाध्यक्ष महोदय को प्रदान की गई, जिसपर माननीय जिलाध्यक्ष महोदय ने आपसी सहयोग बढ़ाने और संपर्क सूत्र मज़बूत करने की सहमति प्रदान की गई। माननीय जिलाध्यक्ष महोदय को प्रदीप गुप्ता द्वारा मानवाधिकार संरक्षण संगठन (HRD) के सेवाकार्यों-दायित्वों की जानकारी साझा की गई जिसमें मानवाधिकार संरक्षण संगठन के विकास हेतु सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन प्राप्त हुआ है।
माननीय जिलाध्यक्ष महोदय से सतना के अयोध्यावासी वैश्य समाज को जिला स्तरीय राजनीति में भागीदारी बढ़ाने हेतु चर्चा हुई जिसमें सतना जिले के युवा वैश्य बंधुओ को भारतीय जनता पार्टी में जोडने और संगठन में अवसर दिलवाने का आश्वासन प्राप्त हुआ।
रिपोर्टर : शिवम गुप्ता
No Previous Comments found.