सतना के सितपुरा में रिलायंस बायो-एनर्जी प्लांट का जानलेवा प्रदूषण, ग्रामीणों का जीना मुश्किल, लोगो में फैक्ट्री के प्रति भड़क रहा आक्रोश

सतना : रिलायंस के कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट ने नागौद तहसील के सितपुरा गांव और आसपास के इलाकों को प्रदूषण का अखाड़ा बना दिया है। प्लांट से लगातार निकलने वाली तेज दुर्गंध, हाइड्रोजन सल्फाइड और अमोनिया जैसी जहरीली गैसें आसपास के गांवों में सांस लेना मुश्किल कर रही हैं। प्लांट में बायोगैस बनने के बाद बचे तरल कचरे (स्लरी) को पक्के टैंकों में रखने की बजाय खुले में बहाया जा रहा है। बारिश में यह स्लरी जमीन में रिसकर भूजल और खेतों को जहरीला बना रही है। हैंडपंप और कुओं का पानी पीने लायक नहीं रहा। आरोप है कि फैक्ट्री रात के अंधेरे में गंदा पानी और स्लरी को खेतों व नालों में फेंक रही है, जिससे उपजाऊ मिट्टी बर्बाद हो रही है।ग्रामीणों में सांस की बीमारियां, चक्कर और आंखों में जलन लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इस प्लांट पर सख्त एक्शन की जरूरत है।
संवाददाता : प्रशान्त उपाध्याय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.