सतना में बन रहा नकली इंजन ऑयल कट रही वाहन मालिकों की जेब

सतना :  सूत्रों से प्राप्त जानकारी है कि जय भारत पेट्रोल टंकी के संचालक द्वारा पेट्रोल टंकी के पीछे वर्कशॉप में खुद के द्वारा बनाया गया नकली इंजन ऑयल, मोबी आइल, ब्रेक ऑयल, यूरिया आदि बनाया व बेचा जाता है इसी प्रकार जसविंदर सिंह भाटिया द्वारा सतना नदी के पहले स्थित होटल के पीछे नकली इंजन ऑयल बनाकर बेचता है पूर्व में यही जसविंदर सिंह भाटिया डालीबाबा पंजाबी मोहल्ला के जमुना कॉलोनी स्थित में नकली इंजन ऑयल मोबी आइल का कारखाना पकड़ा गया था तब पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल थे और नगर पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने स्वयं छापा मारकर पकड़ा था।
इन नक्कालों द्वारा बनाए गए ब्रांडेड कंपनी के नकली इंजन ऑयल मोबी आइल ब्रेक ऑयल के कारण आम वाहन मालिकों की गाड़ियां खराब हो जाती है जिससे उन्हें भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ता है।

रिपोर्टर : शिवम् गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.