जनविश्वास कार्यक्रम के तहत SDM डॉ. आरती सिंह का औचक निरीक्षण
अमरपाटन : में जनविश्वास कार्यक्रम के तहत SDM डॉ. आरती सिंह ने ईटमा कोठार एवं नादन टोला के विद्यालयों सहित अमरपाटन सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर SDM ने बेडशीट, साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, एनआरसी में केवल एक बच्चे के भर्ती मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में पान-मसाला खाकर थूकने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए SDM ने अस्पताल प्रबंधन को ऐसे मामलों में 100 रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, BMO डॉ. सतनामी, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. हिमांशु पाण्डेय सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। सवाल यह है कि जनविश्वास कार्यक्रम के तहत किए जा रहे निरीक्षणों के बाद अस्पताल और स्कूलों की व्यवस्थाओं में कितना स्थायी सुधार होता है—यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।
रिपोर्टर : प्रशांत उपाध्याय
No Previous Comments found.