सत्य निकेतन हादसा: बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, भिवाड़ी से पकड़ा गया

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में बड़ी कार्रवाई हुई है। 6 सितंबर को हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा है। हादसे के बाद हरिराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी।

सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी। इमारत का इस्तेमाल पीजी के तौर पर किया जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने हरिराम बंसल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया है। मामले में हादसे की वजह और कथित लापरवाही को लेकर जांच जारी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.