अथर्व एवं मयंक का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन

सौसर : आधुनिक युग में जहाँ एक ओर बच्चे गैजेट्स, मोबाइल और टीवी से ज्यादा चिपके रहते है, इससे बच्चों को आउटडोर स्पोर्ट्स के लिए समय ही नहीं मिल पाता और उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास रुक जाता है । स्कुल के समय में बच्चों के लिए जितनी पढाई जरुरी है उतना ही उनकी सेहत के लिए खेल बहुत जरूरी होते हैं। खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद करते हैं। हाल ही में इंदौर में संपन्न हुए राज्य स्तरीय शालेय खेल महोत्सव में सौसर क्षेत्र के दो कराते खिलाडी अथर्व नामदेव वडस्कर एवं मयंक राजकुमार बरखडे ने 68 वी कराते प्रतियोगीता मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके बाद अब दोनों खिलाडी हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेगे। यह दोनों खिलाडी ने सौसर में संचालित संजय मार्शल आर्ट स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके साथ ही इस राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगीता मे अक्षदा राधेश्याम सोनेकर ने रजत पदक एवं देवांश सूरज गायकवाड ने कास्य पदक प्राप्त किया एवं आरुषी बाबूलाल विश्वकर्मा का सराहनीय प्रदर्शन रहा।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक लाने स्वप्न - अथर्व।
इंदौर से लौटने के बाद अथर्व एवं मयंक ने बताया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए स्वर्ण पदक लाना उनका स्वप्न है। अथर्व एवं मयंक ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जितने के बाद अपने माता पिता एवं गुरुजनों को धन्यवाद किया। साथ ही चर्चा के दौरान दोनों के माता पिता एवं गुरु संजय ने कहा की हमे उम्मीद है की दोनों खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगीता मे स्वर्ण पदक प्राप्त करेगे एवं क्षेत्र में कराते का इतिहास स्थापित करेंगे।
रिपोर्टर : अशोक सोनी
No Previous Comments found.