School Farewell Fashion: "Farewell पार्टी में बिखेरें ग्लैमर, जब आप पहनें ऐसी फैशनेबल साड़ियां!"
हर स्टूडेंट के लिए फेयरवेल का दिन खास और यादगार होता है। स्कूल से विदाई लेने से पहले एक खास पार्टी का आयोजन किया जाता है, जिसे फेयरवेल पार्टी (Farewell Party) कहा जाता है। इस दिन सभी स्टूडेंट्स अपने सबसे बेहतरीन अंदाज में स्कूल आते हैं।फेयरवेल पार्टी की बात हो और लड़कियों का लुक पीछे रहे यह तो नामुमकिन है! ज्यादातर लड़कियां इस खास दिन पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि साड़ी में लुक हमेशा क्लासी और डिसेंट लगता है। यही कारण है कि फेयरवेल के लिए साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाती है।
अगर आप भी इस फेयरवेल पार्टी में शामिल हो रही हैं, तो आज हम आपको दिखाएंगे कुछ अट्रैक्टिव और अलग-अलग कलर की प्लेन साड़ियां, जिन्हें देखकर आप अपने लुक को स्टाइलिश और एलीगेंट बना सकती हैं। यंग गर्ल्स आजकल प्लेन साड़ियों को काफी पसंद करती हैं, क्योंकि ये सिंपल होने के बावजूद बहुत इंप्रेसिव और परफेक्ट लुक देती हैं।
तो चलिए, देखते हैं कुछ ऐसे स्टाइलिश प्लेन साड़ी ऑप्शन्स, जिन्हें आप इस फेयरवेल में पहनकर सबकी नजरें अपनी ओर खींच सकती हैं।
डबल शेड साड़ी
फेयरवेल पार्टी के लिए तस्वीर में दिख रही प्लेन डबल शेड पिंक साड़ी एक शानदार और बेस्ट ऑप्शन है। यह साड़ी पहनने में आसान होती है और हर किसी के लिए ईजी टू कैरी रहती है।इस डबल शेड पिंक जॉर्जेट साड़ी के साथ आप कॉटन सिल्क प्लेन या फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज स्टिच करवा सकती हैं। ब्लाउज के लिए आप कट स्लीव्स वाला डिजाइन चुन सकती हैं, जो लुक को और भी मॉडर्न बना देगा।
एकदम परफेक्ट लुक के लिए इस साड़ी के साथ स्टोन नेकलेस और स्टड इयररिंग्स अदा में चार चांद लगा देंगे। इसके साथ आप फंकी लो बन हेयरस्टाइल और सिल्वर हील्स पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस बना सकती हैं।
साटन पिंक साड़ी
आप इस तरह की प्लेन पिंक साटन साड़ी को भी चुन सकती हैं। यंग गर्ल्स में ये साड़ियां पहनकर लुक काफी स्मार्ट और स्टाइलिश लगता है। ऐसे आउटफिट्स हमेशा एक परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट बनाते हैं।इस पिंक साड़ी के साथ आप व्हाइट क्रिस्टल बीड्स नेकलेस और स्मॉल इयररिंग्स पहन सकती हैं। ब्लाउज के लिए मैचिंग साटन फैब्रिक सबसे बढ़िया रहेगा, और आप ब्लाउज की नेकलाइन को डीप वी स्टाइल में रख सकती हैं।
अपने लुक को और भी परफेक्ट बनाने के लिए आप कर्ली ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप और व्हाइट बेली हील्स कैरी कर सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन से आपका लुक बिल्कुल एलीगेंट और ग्लैमरस नजर आएगा।
ऑर्गेंजा साड़ी
आजकल ऑर्गेंजा साड़ियां काफी ट्रेंडी और फैशनेबल हैं। ऐसे में आप तस्वीर में दिखाई दे रही ऑर्गेंजा साड़ी को जरूर ट्राय कर सकती हैं। इस साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर कट-डाना वर्क इसे और भी एलीगेंट लुक देता है।
इस साड़ी के साथ आप कलरफुल स्टोन वाला पेंडेंट नेकपीस और मैचिंग लांग इयररिंग्स पहनकर अपना लुक कम्प्लीट कर सकती हैं।परफेक्ट स्टाइल के लिए आप स्ट्रेट ओपन हेयरस्टाइल अपनाएं और इसे सिल्वर सिक्विन वर्क हील्स के साथ पेयर करें। इस कॉम्बिनेशन से आपका लुक ग्लैमरस और क्लासी दोनों नजर आएगा।

No Previous Comments found.