भंडारा संपन्न कई दिग्गज हस्तियां हुई शामिल (मां नर्मदा पदयात्रा पूर्ण होने पर)
सीहोर - परम भक्त, सेवक मां नर्मदा के एवं कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा' हनुमानजी' द्वारा 90 दिनों में पूर्ण की गई पैदल नर्मदा परिक्रमा के उपलक्ष्य में रविवार को उनके निज निवास सलकनपुर-इटारसी में विशाल भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने विक्रम मस्ताल शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उनकी कठिन पदयात्रा पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। भंडारे के बाद सभी नेता एवं अतिथि मां विजयासन दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
की। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। वहीं नकुलनाथ ने कहा कि मां नर्मदा की परिक्रमा सौभाग्य से ही करने को मिलती है और विक्रम मस्ताल शर्मा को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने भोजन पांडाल में पहुंचकर आमजन से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नकुलनाथ,पीसीसी चीफ जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती,पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित विधायकगण सुखदेव पांसे,हर्ष यादव, आर.के.दोगने,दिनेश गुर्जर,संजू शर्मा,राजकुमार पटेल,सत्यनारायण पटेल,महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी,देवेंद्र पटेल,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय पटेल हवेली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए भाजपा की ओर से गुरुप्रसाद शर्मा, मारुति शिशिर,नीरज मालवीय,राजेश राजपूत,नीरज सिंह भाटी सहित अन्य नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे। भंडारे में बुधनी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के माहौल में सराबोर नजर आया।
रिपोर्टर - संजय कलमोर

No Previous Comments found.