खाद्य विभाग के दल ने आष्टा एवं भैरूंदा में 17 गैस सिलेंडर किए जब्त
सिहोर - घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के लिए निरंतर की जा रही कार्यवाही कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग को रोकने के उद्देश्य से खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों के र्गोदामों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है।
भैरूंदा सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रकाश यादव द्वारा भैरूंदा स्थित का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग करते हुए पाई गई। इस पर विभागीय दल द्वारा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने पर दुकान से 12 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
संवाददाता - संजय कलमोर
No Previous Comments found.