शाहगंज पुलिस को अवैध मादक पदार्थ जप्त करने में मिली बड़ी सफलता

सीहोर - पुलिस द्वारा मादक पदार्थो के भंडारण एंव विक्रय पर की जा रही कार्यवाही के तहत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अति.पुलिस अधीक्षक , श्रीमती सुनिता रावत के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी  रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व मे बडी कार्यवाही की गई।

मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि इन्द्रा कालोनी की किरण कुचबंदिया के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा है जो मादक पदार्थ गांजा बेचती है। वर्तमान मे गांजे की पुडिया बनाकर अबैध लाभ कमा रही है। जिसके पास बडी मात्रा मे गांजा हो सकता बाद मुखबिर के बताये स्थान इन्द्रा कालोनी शाहगंज में संदेही किरण कुचबंदिया के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल बजन 8 किलो 459 ग्राम पाया गया । उक्त मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी किरण कुचबंदिया का जुर्म 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपीया किरण पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया बाद एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो का पालन करते मौके की समस्त कार्यवाही की गई साथ ही उसके लडके अजय कुचबंदिया को गिरफ्तार किया है। प्रकरण पंजीबध्द कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । इसके साथ ही गांजे की सप्लाई चैन पर कार्यवाही हेतु अग्रिम विवेचना जारी है।  निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान , उनि मनोज मालवीय , प्र.आर 184 देवेन्द्र सिंह , ,आऱ.702 दिनेश गठोले, आर.860 हर्षित मालवीय ,आर 699 राकेश ठाकुर, म.प्र.आर. 546 उर्मिला सूर्यवंशी व महिला आरक्षक दीपिका का सराहनीय योगदान दिया।

रिपोर्टर - संजय कलमोर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.