ईद पर्व को लेकर भैरूंदा में निकाला गया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सीहोर - भैरूंदा आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 6 बजे नगर में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरु होकर दुर्गा मंदिर चौराहा,जेपी मार्केट, रॉयल मार्केट,बंगाली चौराहा,मियां मोहल्ला, किसान मोहल्ला,इंदौर रोड एवं बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस थाना परिसर पहुंचा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नगरवासियों को शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। इस दौरान एसडीओपी रोशन जैन, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, सब इंस्पेक्टर पूजा सिंह राजपूत, सब इंस्पेक्टर कौशलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन ने कहा कि त्योहार के दौरान नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

रिपोर्टर - संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.