छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीहोर - भेरूंदा कार्यक्रम में एसडीओपी भैरूंदा रोशन कुमार जैन एवं उप निरीक्षक कौशलेंद्र बघेल द्वारा छात्र-छात्राओं  साइबर क्राइम क्या है व साइबर क्राइम से बचने के तरीके,तकनीकी उपयोग में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए के सम्बन्ध में अवगत कराया गया | साइबर स्टॉकिंग,साइबर बुली,ऑनलाइन गेम,सोशल मीडिया सम्बंधित फ़्रॉड,फिशिंग,अज्ञात व्यक्तियों से जानकारी साझा करना,यूपीआई फ्रॉड,लॉटरी स्कैम,साइबर ब्लैकमेलिंग,APK फ़ाइल आदि साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर उनसे बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर 2-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने, अनजान लिंक एवं APK फाइलों से बचने, OTP/PIN किसी से साझा न करने तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें अपने परिवार एवं समाज में भी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रसारित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में एसडीओपी भैरुन्दा रोशन कुमार जैन,उप निरीक्षक कौशलेंद्र बघेल थाना भैरुन्दा,थाना भैरूंदा स्टाफ,विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकगण एवं लगभग 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.