किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस ने ज्ञापन सोपा

भेरूंदा - ब्लॉक मुख्यालय। किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज की 100 प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित की जाए,ताकि किसी भी किसान को अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े। किसानों ने यह भी मांग रखी कि पट्टाधारी किसानों को भी खाद और कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ दिया जाए। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में कई पात्र किसान इन सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। इसके अलावा ज्ञापन में रेलवे लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहित किसानों की जमीन का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने मांग की कि जिन किसानों की भूमि रेलवे परियोजना में गई है, उन्हें नियमानुसार 6 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाए। किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो किसानों के हित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

किसान कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी

संगठन ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश भर के किसानों के साथ राजधानी में उग्र आंदोलन किया जाएगा किसान कांग्रेस की प्रमुख मांगों में समर्थन मूल्य पर मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी, पट्टाधारी किसानों को भी खाद उपलब्ध कराना तथा रेलवे लाइन सहित अन्य परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित किसानों की जमीन का उचित मुआवजा (6 प्रतिशत ब्याज सहित) देना शामिल है। संगठन का कहना है कि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा और भोपाल में बड़े प्रदर्शन के लिए किसान जुटेंगे।

रिपोर्टर - संजय कलमोर 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.