ग्राम निमना गांव में स्वास्थ्य जागरूकता के तहत मलेरिया अधिकारी क्षमा बारीबे ने दिए सुझाव

सीहोर - भैरूंदा ग्राम पंचायत निम्नागांव के शास उ. मा. वि. मे स्वास्थ्य जागरूकता के तहत वर्षाकाल में उत्पन्न बीमारी से बचाव के लिए ग्रामिणजनों एवं स्कूल के बच्चों को जिला मलेरिया अधिकारी सीहोर  क्षमा बारिबे के द्वारा उगू, मलेरिया, चिकनगुनिया बुखार आदि से बचाव आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। घरो एवं आसपास में पानी का भराव ना हो। जिससे मच्छर अपने अन्डों को जन्म ना दे सके। पानी भराव वाले स्थान पर आइल बाल एवं गम्यूशिया मछली को डालने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर ग्रामपंचायत सरपंच शिवनारायण बांकरिया,संस्था प्राचार्य  श्रीराम पैठारी समस्त शिक्षक। शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.