आरोपी के कब्जे से करीब ₹50,000/- कीमत की चोरी की गई केबल तार बरामद
सीहोर - पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जिले में घटित चोरी की घटनाओं की पतारसी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु दिए गए निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शाहगंज निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए केबल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई केबल तार बरामद की गई। फरियादी नकुल दास , पिता रामप्रवेश दास , उम्र 32 वर्ष, निवासी वृंदावन (उत्तर प्रदेश), हाल खटपुरा श्रीरामानंद आश्रम, थाना शाहगंज, जिला सीहोर ने थाना शाहगंज में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपने खेत में पानी चलाने के लिए मोटर ट्यूबवेल लगा रखा है, जिसकी करीब 600 फीट लंबी केबल वायर खेत में बिछा रखी थी।
दिनांक 15.10.2026 की रात्रि में फरियादी आश्रम में थे। सुबह खेत पर पहुंचने पर देखा कि खेत में बिछी केबल वायर गायब थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा केबल वायर काटकर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना शाहगंज में अपराध क्रमांक 340/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध विशाल ठाकुर उर्फ भग्गू को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने मेमोरेण्डम में चोरी की गई केबल तार अपने घर में रखी होना बताया। साथ ही दिनांक 09.04.2026 को सोमनाथ चौहान के खेत से भी केबल चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से अपराध क्रमांक 340/26 एवं अपराध क्रमांक 97/26, धारा 303(2) बीएनएस में चोरी की गई करीब ₹50,000/- कीमत की केबल तार बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय बुधनी के समक्ष पेश किया गया।
विशाल ठाकुर उर्फ भग्गू, पिता बिहारीलाल, जाति कोरकू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खटपुरा, थाना शाहगंज, जिला सीहोर।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहगंज निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, टीम प्रभारी उनि मनोज कुमार मालवीय, प्र.आर. 469 रामूलाल, प्र.आर. 372 कपूर, आर. 860 हर्षित, आर. 811 शुभम, आर. 858 हिमांशू एवं आर. 702 दिनेश गठोले की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर - संजय कलमोर

No Previous Comments found.