भैरुंदा पुलिस ने खेत से केबल चोरी करने वाले आरोपी को 12 घंटे के अंदर पकड़ा

भेरूंदा : फरियादी ओमप्रकाश पवांर पिता शंकरलाल पवांर उम्र 28 साल निवासी किसान मोहल्ला भैरुंदा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि ग्राम अतरालिया व रिछाडिया कदीम के बीच श्री हरी हरानंद वेयर हाउस के पास से मेरी ट्युबवेल की मोटर मे लगी श्री सागर कंपनी की केबल तथा दुसरे ट्युबवेल की मोटर जिसमें टेक्समो टार कंपनी की केबल व माईक्रो टारगेट कंपनी की टार्च तथा मेरे पडोसी रामनिवास बाकरिया के कुए मे डली अंकित कंपनी की केबल एवं टार्च कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 62/26 धारा 303(2) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना मे लिया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी  रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरुका की तलाश की जा रही थी की दौराने तलाश एक संदेही को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की गई पूछताछ पर अपना नाम राज बारेला पिता नान सिंह पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम बंसतपुर टाडी थाना भैरुंदा का होना बताया । जिससे प्रकरण सदर मे चोरी गये मशरुका के संबंध मे पूछताछ की गयी जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया गया बाद आरोपी राज बारेला के बताये अनुसार उसके कब्जे से चोरी गया मशरुका कुल 04 केबल 210 फिट, अन्य सामाग्री व घटना मेें प्रयुक्त मोटर साइकिल कुल कीमती करीबन 60 हज़ार का मशरूका जप्त किया गया व आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।

नाम पता आरोपी -
राज बारेला पिता नान सिंह पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम बसंतपुर टाडी थाना भैरुंदा  

सराहनीय भूमिका -
उक्त कार्यवाही में प्रआर 446 भुवनेश्वर प्रसाद, आर विपिन जाट, आर नीलेश, सैनिक मद्दुलाल की भूमिका रहीं l

रिपोर्टर : संजय कलमोर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.