एक पेड़ माँ के नाम पर जादूगर ग्रुप की पारिवारिक कपल पार्टी आयोजित

सिहोर : आष्टा नगर के बहुचर्चित सामाजिक संगठन जादूगर ग्रुप की पारिवारिक कपल पार्टी का आयोजन दिनांक 20 जुलाई 2025 को नगर के उमराव गार्डन में आयोजित की गई। सर्वप्रथम जादूगर ग्रुप के संयोजक पंकज राठी एवं सह संयोजक राहुल चतरमुथा ने अपने उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का शीर्षक एक पेड़ माँ के नाम के तहत पार्टी का शुभारंभ किया। ग्रुप के संयोजक पंकज राठी ने बताया कि जादूगर ग्रुप को बनाने का एक मात्र उद्देश्य ग्रुप के सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रखना एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ चढ़ कर सहयोग करना है। वर्तमान में शासन द्वारा प्रसारित एक पेड़ माँ के नाम के तहत जादुगर ग्रुप के सदस्यों द्वारा वृक्षा रोपण भी किया गया। ग्रुप के द्वारा रक्तदान जैसे विशेष शिविर के आयोजन भी समय समय पर आयोजित किए जाते है।
सभी सदस्यों द्वारा सपत्निक इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर एक आकर्षक ’’ सेल्फी पॉइंट से सभी ने यादगार तस्वीरें खिंचवाई। पार्टी में विशेष रूप से रोमांचक गेम्स, रिंग गेम और ’क्रीम गेम्स’ ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से आयोजित कपल गेम्स और सिंगल गेम्स’ ने पार्टी में जोश और हंसी-ठिठोली का माहौल बनाया। पार्टी में डांस और चुटकुले तथा ’हास्य-व्यंग्य का दौर भी चला जिसने सभी को लोटपोट कर दिया।
बच्चों की दुनिया रंगीन पार्टी का विशेष आकर्षण थे बच्चें। उनके मनोरंजन के लिए ’मिकी माउस, घुड़सवारी का विशेष प्रबंध किया गया था, जिसका बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इसके अलावा, उनके लिए कई रोमांचक ’गेम्स’ भी आयोजित किए गए, जिससे उनका उत्साह देखते ही बनता था। जादूगर ग्रुप की यह पारिवारिक पार्टी सचमुच एक ’बेहतरीन और सफल आयोजन’ साबित हुई। बच्चों की किलकारियों से लेकर बड़ों की हंसी-खुशी तक, पूरा उमराव गार्डन खुशियों से गूंजता रहा। ग्रुप के सदस्यों ने आपसी रिश्तों को मजबूत करने और सामूहिक मस्ती का भरपूर आनंद लिया। यह पार्टी निश्चित ही ग्रुप के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी। कार्यक्रम को ऊंचाइयों पर पहुंचने में कार्यक्रम की एंकर शिखा मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में स्वादिष्ठ भोजन का आनंद लेकर आज की पार्टी का आभार ग्रुप के सदस्य सुमित मेहता ने व्यक्त किया।
पार्टी में पवन वर्मा, शैलेन्द्र साहू, अक्ष्य जैन, अवनीश पिपलोदिया, राजेश राठौर, रोहित राठौर, आलोक वोहरा, प्रदीप मोटवानी, बसंत जैन, बंटी जायसवाल, संतोष जायसवाल, विजय खंडेलवाल, आनंद खंडेलवाल, दुर्गेश ठाकुर, संजय रांका, केशव राठौर, विजेन्द्र सिंह ठाकुर, सूरज सिंह ठाकुर, त्रिलोक श्रीश्रीमाल, बसंत पाठक, नवनीत जैन, आशीष सोनी, महेश सोनी, सुशील पांचाल, राहुल नायक, प्रदीप राठौर, पुष्पेन्द्र मालू, लखन राठौर, विजय टेलर, हरीश सोनी, मनीष जैन, कमल ठाकुर आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टर : राजकुमार
No Previous Comments found.