नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर परिजन को किया सुपुर्द
भेरूंदा, नसरुल्लागंज-भेरूंदा थाने में 29.10.25 को फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट किया था कि मेरी सबसे छोटी लडकी उम्र 17 साल 02 माह दिनांक 28/10/2025 व 29.10.25 की रात्रि में कही चली गयी है। लङकी की तलाश आसपास मे किया लङकी का कोई पता नही चला । मेरी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र 596/25 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर सूचना व सायबर सेल की मदद से दिनांक 07.11.25 को बालिका को आरोपी रवि के कब्जे से रायसेन से दस्तयाब किया गया व उनि पूजा सिंह राजपूत द्वारा बालिका के कथन लिये गये बाद प्रकरण मे बालिका के कथनो के आधार पर धारा 87, 64(2)(एम) bns 5(L)/6 pocso act का ईजाफा किया गया व आरोपी रवि कोरकू पिता गजराज कोरकू उम्र 25 साल नि. ग्राम नवलपुर बिलकिसगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद आज दिनांक 08.11.25 को आरोपी को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जहां से आरोपी का जेल वांरट बनने पर उपजेल भैरुंदा मे दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में उप निरी पूजा सिहं राजपूत, प्रआर भुवनेश्वर, आर. सतेन्द्र, आर. नीलेश, मआर. प्रीति की सराहनीय भूमिका रही l
संवाददाता - संजय कलमोर


No Previous Comments found.