रेहटी पुलिस ने 24 घंटे में हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
रेहटी : पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन एवं एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रेहटी थाना क्षेत्र में घटित हत्या की घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे के अन्दर आरोपी को घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी सहित गिरफ्तार किया है फरियादी रामराज कीर पिता स्व.रामप्रसाद कीर उम्र 40 साल निवासी ग्राम मट्टागाँव थाना रेहटी जिला सीहोर ने रिपोर्ट किया कि रात्रि 9.00 बजे मेरे भाई धनराज कीर उम्र 50 साल निवासी मट्टागांव की जमीन विवाद एवं पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मनीष कीर ने अन्य साथी के साथ मिलकर कुल्हाडी से जान लेवा हमला कर हत्या कर दी हैं । रिपोर्ट पर अपराध क्र.685/25 धारा 103(1),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। प्रकरण में मुखबिर व्दारा सूचना के आधार पर दिनांक 23/12/25 को ग्राम मठ्ठागांव से आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके मेमोरंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी को विधिवत जब्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया । एवं मामले का एक अन्य आरोपी फरार है।जिसकी तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी:
मनीष कीर पिता गम्भीरसिंह कीर उम्र 25 साल निवासी ग्राम मठ्ठागांव थाना रेहटी जिला सीहोर सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही-
निरीक्षक राजेश कहारे (थाना प्रभारी रेहटी),उनि नंदराम अहिरवार,उनि सुशी पाण्डेय,सउनि सुमेरसिंह, प्रआर.फूलसिंह,,प्रआर. जयनारायण, प्रधान आर. दीपक सेन,आर.योगेश कटारे,आर.रामकुमार शर्मा, आर.अखलेश,आर.संतोष, आर.विकास नागर,आर.शिवम,आर.अभिषेक यादव,सैनिक,अनोखीलाल गौर, की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर : संजय कलमोर


No Previous Comments found.