सिविल अस्पताल भैरूंदा में टीटी ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी,मौत
भेरूंदा : सिविल अस्पताल भैरूंदा एक बार फिर सुर्खियों मे आज यहा महिला कि मौत के बाद परिजनो व ग्रामीणो ने अस्पताल मे शव रख कर जमकर हंगामा किया जानकारी के अनुसार मृतक शिवानी बारेला ने विगत 12 जनवरी को आपना नसबंदी आपरेशन करवाया था आपरेशन महिला डॉक्टर रुकमणी ने महिला का टी टी का ऑपरेशन 12 जनवरी को किया गया था, उसके बाद महिला अपने घर चली गई, रात में परेशानी होने के कारण सुबह वापस सिविल अस्पताल भेरूंदा पहुंची, जहां से डॉक्टर ने उसे सीहोर रेफर किया, तबीयत में सुधार नहीं होने के कारण परिजनों ने वहां से भोपाल ले गए। इलाज के दौरान आज सुबह महिला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है की महिला के तीन बच्चे हैं महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को भेरूंदा सिविल अस्पताल के गेट पर रखकर जमकर हंगामा किया। सिविल अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर रुक्मणी को तत्काल सस्पेंड करने व बच्चों के भरण पोषण के लिए प्रशासन से उचित सहायता की मांग की।
वहीं परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान रुक्मणी डॉक्टर द्वारा महिला की गलत नस कट जाने के कारण मौत हुई है।
वही पूरे मामले पर भेरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने पूरे मामले पर सीहोर कलेक्टर बाला गुरु से दूरभाष पर बात कर जल्द निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही न और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रशासन कि समझाईस के बाद परिजनो व ग्रामीण शांत हुये।
रिपोर्टर : संजय कलमोर

No Previous Comments found.