करोड़ों के गुटके पाउच बगैर बिल , फिर भी प्रति पेकिट तीस रुपए ऊपर

भैरूंदा : स्थानीय नगर एवं आसपास के क्षेत्र में थोक गुटका तंबाकू पाउच के भाव में मनमाने ढंग से बढ़ौतरी कर बीस से तीस रुपए ऊपर लेकर छोटे व्यापारियों को बेचा जा रहा है इसकी सूचना सूत्रों के माध्यम से अधिकारियों को पहले दी थी इसके बावजूद आज तक इनके द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। जबकि कंटेनरों के माध्यम से बगैर बिल के माल याने टेक्स की चोरी और उपर से भारी मुनाफाखोरी का कारोबार फल फूल रहा है। करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने के बावजूद और सूचना के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया याने आम जनता को लूटने का धंधा स्वयं सरकार करबा रही है बड़े व्यापारियों को मालामाल बनाना चाहती है । जनता जाए भाड़ में ? आज क्षेत्र में भारी मात्रा में हर तीसरा व्यक्ति इन गुटका,पान मसाला,पाउच का आदि है जिससे लाखों रुपए प्रति दिन की खपत होती है। क्या जिला प्रशासन इस ओर शीघ्र संज्ञान लेकर स्थानीय व्यापारियों  के गोदाम, प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर बगैर बिल माल और भारी मुनाफाखोरों पर लगाम लगाने के निर्देश देगा?

रिपोर्टर : संजय कलमोर

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.