वकीलों पर अत्याचार रोकने को लेकरन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरूंदा को राजपाल के नाम ज्ञापन सोपा
भेरूंदा : अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल लागू करने एवं अधिवक्ताओ पर हो रहे हमलो के विरोध में ज्ञापन अधिवक्ता संघ नसरुल्लागंज, मध्यप्रदेश राज्य अविधवक्ता परिषद के आव्हान पर अत्यन्त दुख और आक्रोश के साथ निम्नलिखित तक्यों की ओर शासन का ध्यान आकर्षिक करना चाहता है हालिया घटना, जिला शिवपुरी (करेरा) के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की दिनांक 14/02/2026 को अपराधियों व्दारा सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो अत्यन्त निंदनीय हैं सुरक्षा का आभाव, प्रदेश में डबरा, शिवपुरी सहित अन्य जिलो में भी अधिवक्ताओ पर लागातार हमले हो रहे हैं, जिससे न्यायिक कार्यों में संलग्न अधिवक्ता वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा हैं।
प्रमुख मांग, राज्य अधिवक्ता परिषद लम्बे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहीं है, परन्तु शासन द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
अतः इस ज्ञापन के माध्यम से हम माननीय मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग करते हैं कि दिवांगत अधिवक्ताओं के परिजनो को न्याय मिले, प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू किया जाय, ताकि अधिवक्ता बिना किसी भय के अपना कार्य कर सकें आज दिनांक 16/02/2026 को अधिवक्ता संघ नसरुल्लागंज शांतिपूर्ण तरीके से न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराता है।
रिपोर्टर : संजय कलम


No Previous Comments found.