नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साक्षरता व सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए सहकारी समितियों ने किया कार्यक्रम
भैरूंदा : खुशीराम बरेला ब्रांच मैनेजर और कमलसिंह राजपूत पर्यवेक्षक के मार्गदर्शन में यौन उत्पीड़न, मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक तनाव जैसे विषयों पर कार्यक्रम अभिनय और संवाद के माध्यम से जनता को शिक्षित, सशक्त बनाने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया समिति की मुख्य जिम्मेदारियाँ और साक्षरता लक्ष्य जागरूकता फैलाना समिति का उद्देश्य यौन उत्पीड़न, लिंग भेद, और मानसिक स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है।
शिक्षा और सशक्तिकरण
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शकों, विशेषकर युवाओं को कानूनी अधिकारों, सही स्पर्श और शैक्षणिक दबाव से निपटने के तरीकों के बारे में शिक्षित करना भी है।
सामुदायिक भागीदारी
छात्रों और स्वयंसेवकों को शामिल करके, यह समिति समाज में साक्षरता और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए नाटकों के जरिए संवाद स्थापित भी किया गया एवं कर रही है।
सहभागिता और संवाद
यह कार्यक्रम दर्शकों के साथ सीधे संवाद को प्रोत्साहित करता है, जो सीखने की प्रक्रिया को अधिक आकर्षक और प्रभावशाली बनाता है।
ये कार्यक्रम 'नया भारत साक्षरता कार्यक्रम' (उल्लास) के अनुरूप समाज में जीवन भर सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं, जो 2022-2027 तक का एक केंद्र प्रायोजित अभियान है इसमें समितियों के प्रबंधक दिनेश यादव, कृपाराम मालवीय, मोहन पवार, हरिओम यादव, कैलाश पवार ,गोविंद पवार, राधेश्याम कीर, अरुण यादव , भूपेंद्र पवार अभियान में मौजूद रहे।
रिपोर्टर : संजय कलमोर

No Previous Comments found.