नगर के सर्वांगीण विकास और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में
सीहोर - नगर परिषद द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोकप्रिय विधायक रमाकांत भार्गव के नगर आगमन पर,नवनिर्मित सांदीपनि (C.M. Rise) विद्यालय के नवीन भवन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश मकवाना ने विधायक का ध्यान आगामी शिक्षा सत्र की तैयारियों की ओर आकर्षित करते हुए विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं से अवगत कराया। मकवाना ने विशेष रूप से छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विद्यालय तक पहुँचने हेतु एक सुगम और पक्के सड़क मार्ग के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने विद्यालय परिसर में अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।विधायक भार्गव ने इन मांगों को अत्यंत गंभीरता से लिया और आश्वस्त किया कि आगामी शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सड़क निर्माण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को बेहतर वातावरण प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है।
रिपोर्टर - संजय कलमोर
No Previous Comments found.