तेलंगाना में लिव-इन में थे, फिर नर्मदापुरम आए; असम की महिला शादी करना चाहती थी

भेरूंदा : 25 फरवरी को ग्रामीणों की सूचना पर भेरूंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया नर्मदापुरम के माखननगर में असम की महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसमें आरोपी के भाई ने भी साथ उसका साथ दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने शव को करीब 80 किलोमीटर दूर नदी में ठिकाने लगाया घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका खुलासा अब हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक राजीना बेगम (32) असम के लखीमपुर जिले की रहने वाली थी। वह तेलंगाना में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। यहां उसकी मुलाकात नर्मदापुरम के नितेश यादव से हुई। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे बताया जा रहा है कि जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने मना कर दिया। इसी बीच उसके परिवार वालों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी। इसके बाद उसने महिला की हत्या की साजिश रची।

शादी का झांसा देकर माखननगर लेकर आया

आरोपी नितेश शादी का झांसा देकर महिला को नर्मदापुरम के माखननगर लेकर आया था। 25 फरवरी की रात करीब 4 बजे उसने अपने छोटे भाई सचिन के साथ मिलकर आरी गांव के एक खुले मैदान में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

बाइक से लेकर पहुंचे, पुल से नीचे फेंका शव

हत्या के बाद नितेश और सचिन ने साक्ष्य छिपाने की योजना बनाई। उन्होंने शव को बाइक पर बीच में बैठाकर वहां से ले गए। दोनों आरोपी आरी गांव से करीब 80 किमी दूर भेरूंदा (नसरुल्लागंज) के पास नंदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने पुल से महिला के शव को नीचे नदी में फेंक दिया ग्रामीणों की सूचना पर भेरूंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

कॉल डिटेल और लोकेशन से पकड़े गए आरोपी

25 फरवरी से महिला का मोबाइल बंद आने लगा। इसके बाद परिजन तेलंगाना पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन के आधार पर नर्मदापुरम में जांच शुरू की माखननगर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी के भाई सचिन ने पूरी वारदात कबूल कर ली। माखननगर पुलिस ने मंगलवार रात नितेश और सचिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.