भेरूंदा में ईद- उल -फितर एक दूसरे के गले लग कर मनाई गई
भेरूंदा : रमजान के पाक महीने की समाप्ति के बाद शनिवार को मुस्लिम समाज ने ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया। समाजजन मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
सुबह करीब 8:00 बजे मुस्लिम समाज के लोग बड़ी मस्जिद पर एकत्र हुए। यहां से एक रैली के रूप में वे मुख्य चौराहे से होते हुए इंदौर रोड स्थित ईदगाह पर पहुंचे
सुबह लगभग 8:30 बजे शहर काजी मौलाना ने ईदगाह में नमाज अदा करवाई। सुबह नमाज के बाद ईदगाह से बाहर निकले समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस दौरान ईदगाह के बाहर बैठे जरूरतमंदों को जकात (दान) भी बांटा गया।
मुस्लिम कमेटी के सभी नगरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। कई स्वयंसेवी, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी समाजजनों को गले लगाकर ईद की बधाई दी और आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव का संदेश दिया। कांग्रेसजनों सहित प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी ईदगाह के बाहर समाजजनों को मुबारकबाद दी।
प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
इस मौके पर एसडीएम, एसडीओपी , टीआई , घनश्याम दांगी,तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
नगर में ईदगाह के अलावा मियां मोहल्ले की मस्जिद, तलाई मोहल्ले की मस्जिद और अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
संवाददाता :संजय कलमोर

No Previous Comments found.