गोपालपुर पुलिस द्वारा किसानो की मोटर चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
सीहोर : गोपालपुर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, गोपालपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार किसानो की हो रही मोटर चोरी की वारदातों में संलिप्त 04 चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले 02 कबाड़ियों सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पिछले कुछ समय से गोपालपुर क्षेत्र में किसान तालाब , नदी व ट्युबेल से हो रही मोटर चोरी से परेशान थे। थाना गोपालपुर पर मोटर और केबल चोरी होने की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (Cyber Cell) की मदद ली गई मुखबिर सूचना पर पुलिस ने संदेही सुनील उर्फ काटरु, राजू उर्फ राजेन्द्र, सूरज और पतिराम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और ट्यूबवेलों से मोटर एवं केबल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 04 नग ओपनवेल मोटर और 01 नग सबमर्सिबल पंप बरामद किया व आरोपी सूरज से घटना प्रयुक्त पल्सर मोटर क्रमांक MP-37-ZG-8392 कीमती 50,000/- की जप्त कर आरोपीगयो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
कबाड़ियों पर भी कार्रवाई:- पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी का केबल अनिल निमोरे और विकास जाटव (कबाड़ व्यापारी) को बेचते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों कबाड़ियों के कब्जे से तांबे का वायर बरामद कर कबाडियो पर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
बरामद सामग्री):- 04 नग ओपन वेल मोटर,01 नग सबमर्सिबल पंप भारी मात्रा में केबल वायर (कॉपर), पल्सर मोटर क्रमांक MP-37-ZG-8392 अनुमानित कीमत: लगभग 1,40,000/- रुपये
आरोपीगण -:
1. सुनील उर्फ काटरु पिता लखनलाल ढोके उम्र 35 साल निवासी शमशाबाद
2. राजू उर्फ राजेन्द्र पिता बाबूलाल मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा,
3. सूरज पिता लक्ष्मण मेहरा उम्र 20 साल निवासी रानीपुरा,
4. पतिराम पिता कलीराम भैसारे जाति कतिया उम्र 23 साल निवासी रानीपुरा
5. अनिल पिता लखनलाल निमोरे उम्र 27 साल निवासी गोपालपुर
6. विकास पिता सुरेश जाटव उम्र 24 साल निवासी गोपालपुर
सराहनीय भूमिका:-
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक महेन्द्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सउनि विजय यादव, प्र.आर. महेश विश्वकर्मा, प्रआर.राधेश्याम चौहान, प्रआर.जीवन ,प्रआर.शिवनारायण,आर. विशाल सिंह तोमर, आर. राजीव कुमार, आरक्षक राहुल बघेल एवं आर. राजेश मीणा की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर : संजय कलमोर

No Previous Comments found.