परिषद द्वारा सर्वसम्मति से किया गया आगामी वर्ष 2026-27 का बजट स्वीकृत
सीहोर - नगर परिषद का साधारण सम्मिलन मारूति शिशिर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पढ़कर परिषद के समक्ष सुनाया गया। परिषद के उपस्थित पार्षदगणों द्वारा आपसी विचार विमर्श उपरांत ऐजेन्डे के बिन्दु कमांक 01 मे निकाय बजट वर्ष 2026-27 के अनुमानित आय 63,38,64,000=00 तथा व्यय 63,38,17,300= तथा बचत 46,700-00 का सर्वसम्मति से परिषद द्वारा स्वीकृत किया गया। बजट में पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सफाई कार्य, रोड एवं नाली मरम्मत कार्य, का प्रावधान बजट में किया गया है।
बजट के अतिरिक्त परिषद की बैठक के 21 विषय में नगर के विकास एवं जनहित को दृष्टिग्रत रखते हुए पेयजल पूर्ति, एवं अन्य निर्माण कार्य हेतु निविदा दरों की स्वीकृति प्रदान की गई। परिषद की उक्त बैठक मे नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर द्वारा कहा गया कि मेरे कार्यकाल मे निकाय को समस्त प्रकार से होने वाली आय का उपयोग जन-जन को सुविधा देने मे किया गया है। नगर मे स्वच्छता व्यवस्था,सौंदर्याकरण,पेयजल पूर्ति,रोड एवं नाली निर्माण,बस स्टॅण्ड प्रतिक्षालय निर्माण, प्रकाश व्यवस्था आदि जन सुविधा के महत्तवपूर्ण कार्य किए गए है। साथ ही हमने शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कर निकाय की आय बढ़ाने के स्त्रोत बनाए है। जिससे निकाय की आय में बढ़ोतरी हुई है। हमेशा हमारा हर प्रयास नगर के विकास का होगा।
परिषद की उक्त बैठक मे अध्यक्ष मारूति शिशिर,उपाध्यक्ष समस्त पार्षदगण,मुख्य नगर पालिका अधिकारी,रामप्रसाद भावरे एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।
संवाददाता - संजय कलमोर
No Previous Comments found.