टीईटी 2026 परीक्षा स्थगित करने निकाली रेली संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
सीहोर : भैरूंदा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीइटी) 2026 को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चे ने मध्यप्रदेश सरकार से परीक्षा स्थगित करने और इस विषय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की है। इस संबंध में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षकों ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा। शिक्षक बड़ी संख्या मे एकत्र हुए । संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में इस संबंध में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए।उसके बाद शिक्षकों ने कृषक संगोष्ठी भवन भेरूंदा से अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भेरूंदा को ज्ञापन दिया।
संयुक्त मोर्चा का कहना है कि प्रदेश में वर्ष 1998 से 2003 के बीच नियुक्त हुए शिक्षक विभागीय नियमों और मापदंडों के आधार पर नियुक्त किए गए थे। इसके बाद वर्ष 2005 और 2008 में संविदा शाला शिक्षक, शिक्षाकर्मी और गुरुजी की पात्रता परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिन्हें उत्तीर्ण करने के बाद ही शिक्षकों की नियुक्ति की गई।
संयुक्त मोर्चा के अनुसार वर्ष 2011 के बाद नियुक्त शिक्षक पहले ही शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर चयनित हुए हैं और कई शिक्षक पिछले 20 से 22 वर्षों से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। ऐसे में वर्तमान आदेश से प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं।
संयुक्त मोर्चा ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है और निर्णय आने तक परीक्षा स्थगित रखी गई है। इसी आधार पर मध्यप्रदेश सरकार से भी अनुरोध किया गया है कि वह शिक्षकों के हित में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करे और अंतिम निर्णय आने तक शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित रखने के निर्देश जारी करे।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक उपस्थित है। ब्लॉक संयोजक बलराम पंवार दिनेश शर्मा राकेश वर्मा जी संतोष धनवारे रमेश पंवार राजेंद्र सिंह ठाकुर अशोक पंवार महेश राजपूत सूरज सिंह पंवार कमल सिंह तंवर रामस्वरूप पंवार भगवत सिंह मालवीय जीवन सिंह मेहरा रामस्वरूप विश्वकर्मा राजेंद्र यादव सुरेश पवार अंसार खान लक्ष्मण सिंह राजेश मेहरा अजय कुमार दुबे जगदीश पंवार मुकेश नागराज रितेश विश्वकर्मा मोहम्मद शफी इंदर सिंह की सानू कलमोर हेमलता परिहार अनिता पाटील चंद्रप्रभा व्यास जय शर्मा राजकुमारी मीना प्रज्ञा पांडे उमा सोनी सरला महेश्वरी सुमन राजपूत सौरभ मीणा सीमा प्रज्ञा पांडे शीतल चौहान कल्पना पुरोहित रक्षा शर्मा जयंती पंवार गीता कीर देवराज सिंह यादव प्रहलाद सिंह पवार नंदकिशोर यादव प्रमोद रावल लखन यादव जगदीश प्रसाद रामभरोस आनंद कुमार चौधरी मोबीर सिंह यादव धनपाल सिंह दंगोलिया अखिलेश तिवारी गुलाब सिंह कुशवाहा पंकज व्यास सतीश तिवारी सुरेश चंद पवार राधेलाल मुकेश कुमार मालवीय रामकरण मेरा मुकेश चंद्र जाट बलवंत सिंह राजपूत रामावतार मालवीय माया यादव सुमन दुबे शोभा शर्मा मंजू बामने माला कदम रीना महेश्वरी रश्मि यादव कुसुम व्यास बबीता माना किशोरी उषा रावत सरोज धनवारे माधुरी शर्मा साजन वर्मा।
रिपोर्टर : संजय कलमोर


No Previous Comments found.