14 अप्रैल को बाबा साहब जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी
सीहोर : भैरूंदा बाबा साहब की जिन्दा सेना और उनके अनुयाई द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जयंती समारोह 2026 14 अप्रैल को भव्य आकर्षक रूप से मनाई जाएगी दलित चिंतक संतोष गौर ने बताया कि हमारे संविधान निर्माता विश्व रतन बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी को सर्व समाज के लोग सम्मान करते हैं क्योंकि बाबा साहब ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तहत संविधान का निर्माण किया है हमारे देश में विभिन्न धर्म जाति उपजाति के लोग रहते हैं अलग-अलग संस्कृति अलग-अलग बोली होने के बाद भी हमारा देश एक सूत्र बन्धन बंधा हुआ है तो उसका मूल कारण हमारा संविधान है विश्व में एक जाति धर्म के मानने वाले हैं लेकिन वहां पर अराजकता अशांति आपसी लड़ाइयां है इसका उदाहरण हमारे पड़ोसी देश है लेकिन भारत इतना विशाल देश होने की वजह से भी एक है ऐसे संविधान लिखने वाले महामानव की जयंती 14 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा मोती विहार कॉलोनी भेरूंदा से प्रारंभ होकर बाबासाहेब अंबेडकर पार्क रेस्ट हाउस के पास भेरूंदा मैं समापन होगा सभी लोगों से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपील करने वालों में मुख्य रूप से युवा साथी जितेंद्र धवन भूरा विवेक दोगने नितेश पेठारी पार्षद /राजेश बकोरिया सरपंच सिंहपुर संजय बकोरिया सरपंच तजपुरा शिवनारायण बाकरियां सरपंच निम्न गांव समाज के वरिष्ठ गण ओ पी झरानिया केवल राम सोनिया रेवाराम जाटव अशोक इरपाचे बलराम यादव एडवोकेट बहादुर सिंह बगाना जय नारायण काचले गबूलाल सरसवाल आदि प्रमुख हैं
रिपोर्टर : संजय कलमोर


No Previous Comments found.